ई-बिडिंग प्रणाली हैक करने के आरोप में नेपाल के पूर्व मंत्री विक्रम पांडे गिरफ्तार

युगवार्ता    24-Apr-2026
Total Views |
नेपाल के पूर्व मंत्री विक्रम पांडे


काठमांडू, 24 अप्रैल (हि.स.)। नेपाल के पूर्व मंत्री विक्रम पाण्डे को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें नेपाल प्रहरी केन्द्रीय अनुसन्धान ब्यूरो ने ई बिडिंग प्रणाली में छेड़छाड़ कर अपने अनुकूल ठेका हथियाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। वे राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के वरिष्ठ नेता और उपाध्यक्ष भी हैं।

ब्यूरो के प्रमुख अतिरिक्त पुलिस महानितरीक्षक मनोज केसी के अनुसार उनपर अपने अनुकूल ठेका दिलाने की कोशिश के दौरान ई-बिडिंग वेबसाइट हैक करने का आरोप है।

इससे पहले विक्रम पाण्डे के खिलाफ वर्ष 2016 में अख्तियार दुरुपयोग अनुसन्धान आयोग ने सिक्टा सिंचाइ आयोजना में घटिया निर्माण कार्य के आरोप में मामला दायर किया था। उस मामले में वे 4 करोड़ रुपये की जमानत राशि जमा कर रिहा हुए थे। विक्रम पाण्डे वर्ष 2022 के चुनाव में चितवन निर्वाचन क्षेत्र संख्या-3 से प्रतिनिधि सभा सदस्य निर्वाचित हुए थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Tags