श्रीरामपुर में नितिन नवीन ने भास्कर भट्टाचार्य के समर्थन में किया रोड शो

युगवार्ता    25-Apr-2026
Total Views |
रोड शो में नितिन नबीन


हुगली, 25 अप्रैल (हि.स.)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने श्रीरामपुर विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को भाजपा उम्मीदवार भास्कर भट्टाचार्य के समर्थन में आयोजित भव्य रोड शो में हिस्सा लिया। रोड शो के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में पार्टी नेता और समर्थक इसमें शामिल हुए। इस दौरान नितिन ने सड़क के दोनों ओर मौजूद लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। उन्हें देखने के लिए स्थानीय लोग भी अपने घरों से बाहर निकल आए।

यह रोड शो श्रीरामपुर के घोड़ामारा इलाके से शुरू हुआ और चार नंबर गेट पार करते हुए ऋषड़ा स्टेशन तक पहुंचा। इस बीच पूरे रास्ते समर्थक पार्टी के झंडे, बैनर और नारे लगाते रहे।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि चुनाव से पहले इस तरह के बड़े रोड शो से क्षेत्र में भाजपा के चुनावी अभियान को और गति मिलने की संभावना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय

Tags