
मुरादाबाद, 26 अप्रैल (हि.स.)। एमपीएस हॉट वेदर क्रिकेट टूर्नामेंट सोमवार 27 अप्रैल से दिल्ली रोड स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में शुरु होगा। इस टूर्नामेंट में मुरादाबाद मंडल की लगभग 20 से अधिक स्कूलों की टीमें प्रतिभाग करेंगी।
आयोजन सचिव शाहवेज़ अली ने रविवार काे बताया कि टूर्नामेंट में मॉडर्न पब्लिक स्कूल, आरएसडी एकेडमी, बोनी ऐनी पब्लिक स्कूल, राजेंद्र एकेडमी, सेंट पोल्स कॉलेज, विल्सोनिया कॉलेज, जी के वेलम स्कूल, गांधी नगर पब्लिक स्कूल, डायमंड पब्लिक स्कूल, सरस्वती मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एएम वर्ल्ड स्कूल, ग्लोबल हैरिटेज इंटरनेशनल स्कूल, महाराजा अग्रसेन स्कूल, व्हाइट हॉल स्कूल, द आर्यन जोया, शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल, आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल, मॉर्निंग सन एकेडमी आदि स्कूलों की टीमें प्रतिभाग करेंगी।
आयोजन सचिव शाहवेज़ अली ने बताया कि टूर्नामेंट का शुभारंभ 27 अप्रैल को सुबह 10 बजे से किया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल