ममता दीदी ने किसानों के साथ किया अन्याय : अमित शाह

युगवार्ता    26-Apr-2026
Total Views |

तेहट्ट (नादिया), 26 अप्रैल (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ममता बनर्जी सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए उन पर किसानों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया। नदिया जिले के तेहट्ट में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल के मतदाताओं ने पहले चरण के मतदान में दीदी का सफाया कर दिया है। पहले चरण की 150 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 110 सीटें जीतने जा रही है। बाकी काम दूसरे चरण में पूरा किया जाएगा।

अमित शाह ने कहा कि ममता दीदी ने इस क्षेत्र के लहसुन किसानों को धोखा दिया है। देश के बाकी हिस्सों में लहसुन 200 टका प्रति किलो बिकता है। लेकिन बांग्लादेश से आने वाले नकली चीनी लहसुन के कारण, लहसुन किसानों को केवल 12 टका प्रति किलोग्राम मिलता है। भाजपा सरकार के दौरान चीनी लहसुन पर प्रतिबंध लगाया जाएगा और किसानों को उनके उत्पादित लहसुन का मूल्य 200 रुपये प्रति किलोग्राम मिलेगा।

अमित शाह ने कहा, मैं माताओं-बहनों से कहना चाहता हूं कि यहां कमल की सरकार बनाएं। उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि मई महीने से प्रत्येक दीदी के बैंक खाते में तीन हजार रुपये जमा किये जायेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार बंगाल के सभी बेरोजगार युवाओं के खाते में भी ₹3000 की राशि हर माह जमा करेगी और हम हर गर्भवती मां को उसके बच्चे की देखभाल के लिए 21 हजार रुपये दिए जाएंगे। ---------------

West Bengal,

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष मधुप

Tags