क्षेत्र के नागरिकों की समस्या का समाधान करना जनसुनवाई कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्यः ज्योतिरादित्य सिंधिया

युगवार्ता    03-Apr-2026
Total Views |
नगर परिषद पिपरई में जनसुनवाई करते हुए केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया


हितग्राहियों को किया हितलाभ का वितरण


ग्राम कजराई में नवनिर्मित ग्राम पंचायत भवन एवं उच्च स्तरीय पुल का लोकार्पण


- केन्द्रीय संचार मंत्री ने अशोकनगर जिले की नगर परिषद पिपरई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

अशेाक नगर, 03 अप्रैल (हि.स.)। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के प्रवास के दौरान नगर परिषद पिपरई में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में नागरिकों की समस्याएं सुनी और हर संभव निराकरण के जिला प्रशासन को निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं का हर संभव समाधान कराना इस जनसुनवाई कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।

सिंधिया ने कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र में आमजन की समस्याओं का त्वरित रूप निराकरण के लिए जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे। जनसुनवाई कार्यक्रम में नागरिकों से प्राप्त आवेदनों का निराकरण कराया जा रहा है। कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने नागरिकों की प्रधानमंत्री आवास, बीपीएल कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, संबल योजना के अंतर्गत स्वीकृत राशि, नामांतरण, बटवारा, सीमांकन एवं अन्य समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और निराकरण के मौके पर ही संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। साथ ही नागरिकों की समस्याओं के निराकरण होने पर स्वीकृति पत्रों का वितरण भी मौके पर किया गया।

नगर परिषद मुंगावली में 1424.24 लाख रुपये के लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

केन्द्रीय संचार ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को नगर परिषद मुंगावली में आयोजित कार्यक्रम में 245 लाख रुपये की लागत के 13 कार्यों का लोकार्पण एवं 1179.24 लाख रुपये के 65 कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिंदगी के प्रथम चरण से आखिरी चरण तक मुंगावली के विकास के लिए तत्पर रहूंगा। जब भी मुंगावली आता हूं तो खाली हाथ नहीं आता हूं। आज मुंगावली क्षेत्र के विकास के लिए लगभग 15 करोड़ रुपये की विकास कार्यों की सौगात लेकर आया हूं। मुंगावली क्षेत्र में सड़क, रेल, अधोसंरचना के कार्य कराए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पेयजल योजना स्वीकृत कराई गई। ग्रामीण क्षेत्र के पेयजल के लिए राजघाट परियोजना के अंतर्गत 100 गांव को लिए राशि स्वीकृत कराई गई। इसके आधार पर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके। इसके साथ ही 6 करोड रुपये की राशि अतिरिक्त पेयजल के लिए स्वीकृत कराई गई है। उन्होंने बताया कि संपूर्ण अशोकनगर जिले के लिए 922 करोड रुपये की पेयजल योजना के लिए राशि स्वीकृत कराई गई। उन्होंने मुंगावली के भुजरिया तालाब के संरक्षण के लिए जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत स्वीकृत कराए जाने की बात कही।

हितग्राहियों को किया हितलाभ का वितरण

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कार्यक्रम में पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजना के अंतर्गत हितलाभों का वितरण किया गया। जनपद पंचायत के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति पत्रों, नगर परिषद द्वारा पट्टा वितरण, आवास योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति पत्रों का वितरण,लाड़ली लक्ष्मी योजना अंतर्गत प्रमाण पत्रों का वितरण, कृषि विभाग द्वारा कृषि यंत्रों का वितरण एवं स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण, पशुपालन विभाग द्वारा दुधारू पशु योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया गया।

ग्राम कजराई में नवनिर्मित ग्राम पंचायत भवन और उच्च स्तरीय पुल का लोकार्पण

केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री सिंधिया ने आज अशोकनगर जिले के भ्रमण के दूसरे दिवस ग्राम कजराई में 43 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण कर ग्राम पंचायत वासियों को समर्पित किया। इसी प्रकार ग्राम कजराई स्थित अशोकनगर पिपरई मार्ग के 13 /10 में ओर नदी पर 7 करोड़ 6 लाख रुपये की लागत से बने नवनिर्मित उच्च स्तरीय पुल का लोकार्पण किया। इस पुल की कुल लंबाई 120 मीटर है।

इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि ग्रामीण विकास की अवधारण को साकार करते हुए ग्राम पंचायत कजराई द्वारा सर्वसुविधायुक्त ग्राम पंचायत भवन बनाया गया है। ग्राम पंचायत भवन स्मार्ट पंचायत भवन में बनाया गया है, जिससें ग्राम पंचायत के निवासियों को फ्री वाई-फाई की सुविधा मिलेगी। साथ ही निगरानी के लिए सीसीटीवी और शासकीय कार्यों के संपादन के लिए डिजिटल मीटिंग हॉल जैसी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत कजराई भवन जिले की अन्य ग्राम पंचायतों के लिए मॉडल के रूप में प्रस्तुत है। ग्राम कजराई स्थित ओर नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण से आवागमन सुचारू रूप से हो सकेगा। इस पुल के बन जाने से मुंगावली, पिपरई से अशोकनगर जाने में नागरिकों को निर्बाध यातायात उपलब्ध होगा। वर्षाकाल के दौरान यह मार्ग बंद हो जाता था,जिससे नागरिकों को काफी परेशानी होती है।

इस अवसर पर विधायकगण बृजेन्द्र सिंह यादव, जगन्नाथ सिंह रघुवंशी, नगरपालिका अध्यक्ष नीरज मनोरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी, पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी, लड्डूराम कोरी, सरपंच कल्पना कलावत सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Tags