'फौजी' बनकर धमाका करेंगे प्रभास

युगवार्ता    30-Apr-2026
Total Views |
प्रभास - फोटो सोर्स एक्स


प्रभास की पिछली फिल्म 'द राजा साब' भले ही बॉक्स ऑफिस पर औसत साबित हुई हो, लेकिन अब उनकी आगामी फिल्मों को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। खासकर 'स्पिरिट' को लेकर चर्चाएं तेज हैं, जिसका निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं। यह फिल्म 2027 में रिलीज होगी, लेकिन उससे पहले प्रभास इसी साल ‘फौजी’ के जरिए फैंस को बड़ा तोहफा दे सकते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हनु राघवपुडी के निर्देशन में बन रही पीरियड एक्शन-ड्रामा ‘फौजी’ की शूटिंग तेजी से अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। मैत्री मूवी मेकर्स के सीईओ चेरी के अनुसार फिल्म की लगभग 80 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी है और प्रभास के कुछ एक्शन सीक्वेंस बाकी हैं। मेकर्स इसे अक्टूबर में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं, हालांकि आधिकारिक तारीख का ऐलान अभी बाकी है।

फिल्म में प्रभास के साथ इमानवी के अलावा मिथुन चक्रवर्ती और जया प्रदा जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। बड़े सितारों की मौजूदगी और पीरियड बैकड्रॉप के चलते यह फिल्म साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल हो गई है।

प्रभास की आने वाली फिल्मों की सूची भी काफी मजबूत है, जिसमें 'कल्कि 2898 एडी' का सीक्वल, 'सलार पार्ट 2' और 'स्पिरिट' जैसी बड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। अगर 'फौजी' तय समय पर रिलीज होती है, तो दर्शकों को एक ही साल में प्रभास की दो फिल्मों का आनंद मिल सकता है, जिससे उनके फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Tags