राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति और लोकसभा अध्यक्ष ने ईस्टर के अवसर पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

युगवार्ता    05-Apr-2026
Total Views |
प्रतीकात्मक चित्र


नई दिल्ली, 05 अप्रैल (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को ईस्टर के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

राष्ट्रपति ने एक्स पर कहा, आप सभी को ईस्टर की हार्दिक शुभकामनाएं! प्रभु यीशु मसीह के पुनरुत्थान का यह पवित्र अवसर हमें सत्य, प्रेम, करुणा, त्याग और क्षमा के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित करता है। इस दिन, आइए हम सद्भाव, शांति और भाईचारे को बढ़ावा देने और एक बेहतर भविष्य के लिए मिलकर प्रयास करने का संकल्प लें।

उप राष्ट्रपति ने कहा कि यीशु मसीह का जीवन और उनकी शिक्षाएं प्रेम, त्याग, क्षमा और सेवा जैसे शाश्वत मूल्यों को दर्शाती हैं। यह पवित्र अवसर हमारी आशा को नवीकृत करे।

ओम बिरला ने कहा कि ईश्वर की कृपा से यह सुंदर दिन आपके जीवन में नई शुरुआत लाए। आपके विश्वास को मजबूत करे और आपको सुख, शांति और अनगिनत आशीर्वादों से भर दे।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि ईस्टर की यह तिथि करुणा को प्रेरित करे, भाईचारे के बंधन को मजबूत करे और एक उज्जवल, आशापूर्ण भविष्य का मार्ग प्रशस्त करे।

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी ने कहा कि यह विशेष अवसर आपके जीवन को खुशियों, सद्भाव और समृद्धि से भर दे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Tags