नेपाल में अब हफ्ते में दो दिन सार्वजनिक अवकाश, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक खुलेंगे सरकारी दफ्तर

युगवार्ता    05-Apr-2026
Total Views |
नेपाल की कैबिनेट बैठक


काठमांडू, 05 अप्रैल (हि.स.)। नेपाल सरकार ने रविवार को दो महत्वपूर्ण लिए हैं, जिसके तहत अब सरकारी कार्यालयों के लिए शनिवार और रविवार को दो दिन साप्ताहिक अवकाश घोषित किया है। नए फैसले में सरकारी दफ्तरों के खुलने का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।

सरकार के प्रवक्ता सस्मित पोखरेल ने बताया कि सरकारी कार्यालयों और शैक्षिक संस्थानों में अब शनिवार और रविवार को छुट्टी रहेगी। उन्होंने बताया कि पेट्रोलियम आपूर्ति में उत्पन्न असहज स्थिति के कारण यह निर्णय लिया गया है। प्रवक्ता पोखरेल के अनुसार यह व्यवस्था कल सोमवार से लागू होगी। सरकार ने सरकारी कार्यालयों का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित करने का भी निर्णय लिया है।

मंत्रिपरिषद की बैठक ने शैक्षिक संस्थानों को छोड़कर अन्य सरकारी कार्यालयों का समय 9 से 5 बजे तक बनाए रखने का निर्णय किया है।यह समय-सीमा शैक्षिक संस्थानों को छोड़कर अन्य सरकारी कार्यालयों पर लागू होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Tags