
जम्मू, 06 अप्रैल (हि.स.)। कश्मीर घाटी को शेष भारत से जोड़ने वाला जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग-44 भूस्खलन की वजह से बंद हो गया है। इस राजमार्ग पर करोल ब्रिज और चंदर कोट के बीच भारी भूस्खलन हुआ है। आज तड़के करीब तीन बजे पहाड़ से टूटकर पत्थर गिरने और मिट्टी खिसकने से दोनों तरफ का रास्ता अवरुद्ध है।
अभी तक की स्थिति यह है कि जम्मू से श्रीनगर और श्रीनगर से जम्मू आने वाली गाड़ियां जहां -तहां रुकी हुई हैं। यह राजमार्ग 247 किलोमीटर लंबा है। यह भारत का सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग है। यह मार्ग जम्मू से शुरू होकर उधमपुर, रामबन (रामसू), और बनिहाल के रास्ते श्रीनगर तक जाता है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद