मुख्यमंत्री ने 12वें इंडिया रबर एक्सपो का किया उद्घाटन

युगवार्ता    07-Apr-2026
Total Views |
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मंगलवार को भारत मंडपम 12वें इंडिया रबर एक्सपो का उद्घाटन करते हुए


दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मंगलवार को भारत मंडपम 12वें इंडिया रबर एक्सपो का उद्घाटन करते हुए


नई दिल्ली, 07 अप्रैल (हि.स.)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को भारत मंडपम 12वें इंडिया रबर एक्सपो का उद्घाटन किया। उन्होंने यहां आए सभी देश-विदेश के प्रतिनिधियों का दिल्ली में हार्दिक स्वागत किया। इस एक्सपो में 14 से अधिक देशों की भागीदारी के साथ चीन सहित प्रमुख अंतरराष्ट्रीय और भारतीय रबर उद्योग जगत के सहभागिता कर रहे हैं। ऑल इंडिया रबर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन 7-10 अप्रैल तक इस एक्सपो का आयोजन कर रहा है, यह एशिया का सबसे बड़ा रबर उद्योग आयोजन है।

मुख्यमंत्री सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ ने भारत को एक सशक्त मैन्युफैक्चरिंग राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि रबर उद्योग भी इसी उभरती शक्ति का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बनकर उभर रहा है। आज भारत अपने सिविल न्यूक्लियर कार्यक्रम के दूसरे चरण में प्रवेश कर रहा है। यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जो देश की वैज्ञानिक क्षमता, आत्मनिर्भरता और वैश्विक नेतृत्व की दिशा में बढ़ते आत्मविश्वास को दर्शाती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के सतत प्रयासों से उद्योगों को नई गति मिली है और दिल्ली सरकार निवेश, नवाचार और उद्योग-अनुकूल वातावरण को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Tags