खड़गे के खिलाफ भाजपा ने चुनाव आयोग से की शिकायत

युगवार्ता    08-Apr-2026
Total Views |
भाजपा महासचिव अरुण सिंह


नई दिल्ली, 08 अप्रैल (हि.स.)। असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को भारत निर्वाचन आयोग से मुलाकात शिकायत दर्ज कराई है। सात पन्नों की शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राज्य सभा में नेता प्रतिपक्ष ने चुनावी रैली में धार्मिक और राजनीतिक तनाव भड़काने वाले बयान दिए।

भाजपा ने अपनी शिकायत में कहा कि खड़गे ने नीलांबजार, असम की रैली में मुस्लिम समुदाय के लोगों के सामने कहा, “अगर नमाज़ के दौरान जहरीला सांप आए, तो उसे मारना चाहिए। आरएसएस और भाजपा ऐसे जहरीले सांप हैं, अगर आप उन्हें नहीं मारेंगे तो बच नहीं पाएंगे।” ये बयान मुस्लिम वोटरों के धार्मिक भावनाओं का चुनावी लाभ के लिए इस्तेमाल है। क़ुरआन का हवाला देकर राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ हिंसा को सही ठहराने की कोशिश है। धार्मिक समुदायों के बीच सीधी और खतरनाक दूरी पैदा करता है। सीधे तौर पर हिंसा भड़काने वाला बयान है।

भाजपा ने कहा कि यह पूरी तरह से चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। यह बयान भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत गंभीर अपराधों के अंतर्गत आता है। भाजपा ने निर्वाचन आयोग से मांग की है कि खड़गे और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जांच की जाए और उचित कार्रवाई की जाए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

Tags