अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम का नेपाल सरकार ने किया स्वागत

युगवार्ता    08-Apr-2026
Total Views |
विदेश मंत्रालय


काठमांडू, 08 अप्रैल (हि.स.)। नेपाल सरकार ने पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम का स्वागत किया है। नेपाल ने अमेरिका और ईरान के बीच हुए दो सप्ताह के युद्धविराम समझौते को सकारात्मक पहल बताया है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच हुआ यह युद्धविराम पश्चिम एशिया में तनाव कम करने की दिशा में रचनात्मक कदम है। साथ ही यह संवाद, कूटनीति और शांतिपूर्ण समाधान के लिए एक अवसर प्रदान करने की बात बयान में उल्लेख है। बयान में नेपाल सरकार ने जारी संघर्ष के मानवीय प्रभावों पर चिंता भी व्यक्त की है और आम नागरिकों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया है। नेपाल ने यह भी स्पष्ट किया है कि वह अंतरराष्ट्रीय समुदाय के क्षेत्र और उससे बाहर स्थायी शांति और स्थिरता स्थापित करने के सभी प्रयासों का समर्थन करता रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Tags