प्रधानमंत्री मोदी 21 अप्रैल को पचपदरा में रिफाइनरी का करेंगे लोकार्पण

युगवार्ता    08-Apr-2026
Total Views |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अप्रैल को पचपदरा में रिफाइनरी का करेंगे लोकार्पण


जयपुर, 08 अप्रैल (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 अप्रैल को बालोतरा के पचपदरा में रिफाइनरी का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स हैंडल पर जानकारी देते हुए लिखा कि यह गर्व का विषय है कि प्रधानमंत्री मोदी आगामी 21 अप्रैल को पचपदरा रिफाइनरी के लोकार्पण के लिए राजस्थान पधार रहे हैं।

शर्मा ने लिखा कि यह रिफाइनरी मारवाड़ सहित पूरे राजस्थान के आर्थिक कायाकल्प और युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलने वाली 'भाग्यरेखा' सिद्ध होगी। राजस्थान की समस्त जनता की ओर से प्रधानमंत्री का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संदीप

Tags