
गुवाहाटी, 09 अप्रैल (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा राजधानी गुवाहाटी के जालुकबाड़ी विधानसभा क्षेत्र में स्थित अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर पत्नी, पुत्र एवं पुत्री के साथ मतदान किया।
मुख्यमंत्री ने साेशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि मैं भारतीय नागरिक के रूप में कर्तव्य स्वरूप लोकतांत्रिक अधिकार को स्थापित किया। असम विधानसभा चुनाव-2026 में एक मजबूत, सुरक्षित और समृद्ध असम के निर्माण के लिए मैंने मतदान किया है। साथ ही आम लोगों से पूछा है कि क्या आपने मतदान किया है?
उल्लेखनीय है कि, असम विधानसभा चुनाव में मतदान करने से पहले गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने अपनी पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा, पुत्री सुकन्या और पुत्र नंदिल के साथ माता कामाख्या के श्री चरणों में प्रणाम अर्पित किए। उसके बाद राजधानी के आजरा इलाके में स्थित गरल बुनियादी प्राथमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्र में पहुंचकर मतदान किया।------------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय