इतिहास के पन्नों में 10 अप्रैल : जब ‘टाइटैनिक’ ने भरी थी पहली और आखिरी उड़ान, इतिहास बना त्रासदी की पहचान

युगवार्ता    09-Apr-2026
Total Views |

10 अप्रैल की तारीख विश्व इतिहास में उस समुद्री यात्रा की शुरुआत के रूप में दर्ज है, जो आगे चलकर सबसे बड़ी त्रासदियों में से एक बन गई। आरएमएस टाइटेनिक नामक विशालकाय जहाज ने 10 अप्रैल 1912 को साउथेम्पटन बंदरगाह से अपनी पहली और अंतिम यात्रा शुरू की थी। उस समय इसे आधुनिक इंजीनियरिंग का चमत्कार माना जाता था, जिसे “डूबने वाला जहाज” तक कहा गया।

हालांकि, इस भव्य शुरुआत के कुछ ही दिनों बाद यह यात्रा भयावह अंत में बदल गई। टाइटैनिक के नाम के साथ आज भी उसकी दुर्घटना के दर्दनाक दृश्य जुड़े हुए हैं, जो इतिहास के सबसे चर्चित समुद्री हादसों में गिने जाते हैं।

दिलचस्प बात यह है कि टाइटैनिक की असल कहानी से ज्यादा उसकी छवि को लोकप्रिय संस्कृति ने आकार दिया। खासकर टाइटेनिक फिल्म ने इस जहाज की कहानी को नई पीढ़ी तक पहुंचाया। निर्देशक जेम्स कैमरन की इस फिल्म ने न केवल इतिहास को जीवंत किया, बल्कि प्रेम और त्रासदी की एक अमर कहानी भी गढ़ दी।

फिल्म के यादगार दृश्यों में लियोनार्डो डिकैप्रियो और केट विंसलेट का जहाज के डैक पर फैले हाथों के साथ खड़ा होना, नीले हीरे की माला और समुद्र के उग्र रूप ने दर्शकों के मन में गहरी छाप छोड़ी। यही कारण है कि आज टाइटैनिक का जिक्र आते ही केवल इतिहास ही नहीं, बल्कि सिनेमा के वे अमर दृश्य भी आंखों के सामने तैरने लगते हैं।

इस तरह 10 अप्रैल केवल एक यात्रा की शुरुआत नहीं, बल्कि एक ऐसी कहानी का आरंभ है, जो तकनीकी घमंड, मानवीय भावनाओं और त्रासदी के संगम के रूप में हमेशा याद रखी जाएगी।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1868 - इथियोपिया में ब्रिटिश और भारतीय सेना ने टेवॉड्रोज़ द्वितीय (Tewodros II) की सेना को हराया और इस युद्ध में 700 इथियोपियन मारे गये, जबकि सिर्फ दो ब्रिटिश-भारतीय सैनिक शहीद हुए।

1875 - स्वामी दयानंद सरस्वती ने आर्यसमाज की स्थापना की।

1912 - टाइटैनिक ब्रिटेन के साउथेप्टन बंदरगाह से अपनी पहली और आखिरी यात्रा पर रवाना हुआ।

1916 - पहले गोल्फ टूर्नामेंट का प्रफेशनल तरीके से आयोजन।

1917 - महात्मा गांधी ने बिहार में 10 अप्रैल, 1917 को 'चंपारण सत्याग्रह' की शुरुआत की।

1930 - पहली बार सिंथेटिक रबर का उत्पादन हुआ।

1972 - ईरान में भूकंप से करीब 5 हजार लोगों की मौत।

1972 - जैविक हथियारों पर के विकास, उत्पादन और भंडारण पर जैविक हथियार संधि के जरिए रोक लगा दी गई। इसपर 150 से ज्यादा देशों ने हस्ताक्षर किए।

1973 - पाकिस्तान ने संविधान में संशोधन कर जुल्फिकार अली भुट्टो को राष्ट्रपति के स्थान पर प्रधानमंत्री बनाया।

1982 - भारत के बहुउद्देशीय उपग्रह इनसेट- 1 ए का सफल प्रक्षेपण।

1988 - पाकिस्तान के रावलपिंडी और इस्लामाबाद के बीच घनी आबादी वाले एक इलाके में सेना के शस्त्र भंडार में आग लगने से जान माल का भारी नुकसान हुआ। कम से कम 90 लोगों की मौत। एक हजार से ज्यादा घायल।

1998 - उत्तरी आयरलैंड में कैथोलिक एवं प्रोटेस्टेंटों के मध्य समझौता सम्पन्न।

1998 - उत्तरी आयरलैंड में कैथोलिक एवं प्रोटेस्टेंटों के मध्य समझौता सम्पन्न।

1999 - भारत और पाकिस्तान के दो शीर्ष औद्योगिक संघों ने भारत-पाकिस्तान चैम्बर्स आफ़ कामर्स का विधिवत गठन किया।

2000 - पाकिस्तान को निर्गुट संगठन से निकालने का भारत का प्रस्ताव गुटनिरपेक्ष देशों के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में मंजूर।

2001 - भारत व ईरान के बीच तेहरान घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर।

2001 - नीदरलैंड ने एक विधेयक को मंजूरी देकर इच्छा मृत्यु को मंजूरी दी। वह इस तरह का कानून बनाने वाला वह दुनिया का पहला देश बना।

2002 - 15 सालों में पहली बार एलटीटीई के सुप्रीमो वी. प्रभाकरण ने प्रेस कांफ़्रेस में भाग लिया।

2003 - इराक पर अमेरिका का कब्ज़ा।

2007 - अमेरिका के चार्ल्स सिमोनी अंतरिक्ष में पर्यटन के लिए पहुंचे।

2008 - सर्वोच्च न्यायालय ने केन्द्रीय शिक्षण संस्थाओं और केन्द्र सरकार से सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं में अन्य पिछड़े वर्गों के छात्रों के लिए 27% आरक्षण को संवैधानिक कराकर दिया।

2008 - नान्दना एम. निलकेनी को नेशनल काउंसिल ऑफ़ अणलायड इकोनॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) का अध्यक्ष चुना गया।

2008 - पेरु के दक्षिणी इलाके में एक विमान दुर्घटना में पांच फ़्रांसीसी पर्यटकों की मौत।

जन्म

1824 - राम सिंह पठानिया - भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे।

1847 - पुलित्जर पुरस्कारों के प्रणेता अमेरिकी पत्रकार एवं प्रकाशक जोसेफ पुलित्जर का जन्म।

1880 - सी. वाई. चिन्तामणि - स्वतंत्रता पूर्व भारत के प्रतिष्ठित संपादकों तथा उदारवादी दल के संस्थापकों में से एक थे।

1894 - घनश्यामदास बिड़ला - भारत के उद्योगपति, स्वतंत्रता-संग्राम सेनानी तथा बिड़ला परिवार के एक प्रभावशाली सदस्य।

1897 - प्रफुल्लचंद्र सेन - बंगाल के प्रमुख कांग्रेसी नेता, गांधी जी के अनुयायी और स्वतंत्रता सेनानी थे।

1901 - अमिय चक्रवर्ती - बंगाली भाषा के विख्यात साहित्यकार थे।

1909 - नौतम भट्ट - भारतीय वैज्ञानिक थे।

1927 - मोहम्मद अल्वी - उर्दू के प्रसिद्ध शायर व साहित्यकार थे।

1928 - मेजर धनसिंह थापा, परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक

1931 - किशोरी अमोनकर - हिंदुस्तानी शास्त्रीय परंपरा की प्रमुख गायिकाओं में से एक और जयपुर घराने की अग्रणी गायिका।

1932 - श्याम बहादुर वर्मा - बहुमुखी प्रतिभाशाली, अनेक विषयों के विद्वान, विचारक और कवि।

1934 - डी. डी. लापांग - मेघालय के भूतपूर्व 5वें मुख्यमंत्री थे।

1944 - प्रेम कुमार धूमल - हिमाचल प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री है।

1952 - नारायण राणे - भारतीय राजनेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री हैं।

1954 - लिलिमा मिंज - भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी हैं।

1957 - अनुसुइया उइके - भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिज्ञ और संसद सदस्य हैं।

1986 - आयशा टाकिया - बालीवुड अभिनेत्री।

1995 - भारत रत्न से सम्मानित भारत के पांचवें प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का निधन।

1996 - संदीप चौधरी - ट्रेक एंड फील्ड के भारतीय पैरा एथलीट हैं।

निधन

1931 - खलील जिब्रान - विश्व के श्रेष्ठ चिंतक महाकवि के रूप में ख्याति प्राप्त करने वाले महान् दार्शनिक।

1937 - श्रीधर वेंकटेश केलकर - प्रसिद्ध मराठी विश्वकोश के संपादक थे।

1984 - नाजिश प्रतापगढ़ी - उर्दू के सुप्रसिद्द शायर व कवि।

1995 - मोरारजी देसाई - भारत के एक स्वाधीनता सेनानी और भारत के छ्ठे प्रधानमंत्री।

1998 - सी.के. नागराज राव - कन्नड़ लेखक, नाटककार, मंच कलाकार, निर्देशक, पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता थे।

1999 - तकाजी शिवशंकरा पिल्लै - मलयालम में रचना करने वाले प्रसिद्ध साहित्यकार थे।

2020 - शांति हीरानंद - मशहूर शास्त्रीय संगीतज्ञ और ग़ज़ल गायिका थीं।

2021 - सतीश कौल - हिंदी और पंजाबी फिल्मों के जाने-पहचाने अभिनेता थे।

2022 - शिव कुमार सुब्रमण्यम - दिग्गज भारतीय अभिनेता और पुरस्कार विजेता लेखक थे।

महत्वपूर्ण अवसर

जल संसाधन दिवस

रेल सप्ताह

--------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Tags