नेपाल के डिप्टी स्पीकर पद के लिए दो उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया

युगवार्ता    09-Apr-2026
Total Views |
डिप्टी स्पीकर के उम्मीदवार रूबी कुमारी ठाकुर और सरस्वती लामा


काठमांडू, 09 अप्रैल (हि.स.)। नेपाल के प्रतिनिधि सभा के डिप्टी स्पीकर पद के लिए दो उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी की सरस्वती लामा और श्रम संस्कृति पार्टी की रुबी कुमारी ठाकुर इस पद के लिए उम्मीदवार बनी हैं।

प्रतिनिधि सभा के डिप्टी स्पीकर पद के लिए श्रम संस्कृति पार्टी की ओर से 25 वर्षीय रुबी कुमारी ठाकुर उम्मीदवार बनी हैं। पार्टी के महासचिव कविन्द्र बुर्लाकोटी ने बताया कि सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी ने डिप्टी स्पीकर पद के लिए श्रम संस्कृति पार्टी के उम्मीदवार को समर्थन देने का निर्णय लिया है।

राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी ने सरस्वती लामा को उम्मीदवार बनाया है। उनके प्रस्तावक राप्रपा के नेता ज्ञानेन्द्र शाही हैं, जबकि समर्थकों में ताहिर अली, खुश्बु ओली और भरत गिरी हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Tags