नवादा में रॉयल इनफील्ड हण्टर 350 के नए वेरिएंट लॉन्च

युगवार्ता    09-Apr-2026
Total Views |
ओपनिंग करते संचालक


नवादा,09 अप्रैल (हि.स.)।नवादा के पटना-रांची रोड स्थित केंदुआ के मंजूराज रॉयल एनफील्ड शोरूम में हण्टर 350 के नए वेरिएंट और रंगों की लॉन्चिंग गुरुवार को की गई।

प्रतिष्ठा के प्रोपराइटर श्याम अग्रवाल ने बताया कि लॉन्च के साथ ही युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और शोरूम में बुकिंग व पूछताछ में तेजी आई है।

शोरूम में पेश किए गए वेरिएंट में टॉप मॉडल के रूप में मुंबई येलो और मूनशॉट व्हाइट रंग उपलब्ध हैं, जिनकी एक्स-शोरूम कीमत ₹1,69,804 रखी गई है। वहीं नया वेरिएंट (बेस प्रीमियम) टारमैक ब्लैक भी ग्राहकों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जिसकी कीमत ₹1,49,900 है।

टारमैक ब्लैक वेरिएंट में कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें एलॉय व्हील्स, रियर ड्रम ब्रेक, सिंगल चैनल एबीएस 100 फ्रंट एवं 120 रियर टायर, हैलोजन हेडलाइट, ट्रिपर नेविगेशन (वैकल्पिक) तथा यूएसबी टाइप-C चार्जिंग पोर्ट शामिल हैं।

लॉन्चिंग के बाद शोरूम में बड़ी संख्या में ग्राहक बाइक को देखने एवं टेस्ट राइड के लिए पहुंच रहे हैं। युवाओं के बीच खासतौर पर इस बाइक के नए रंग और स्टाइल को लेकर काफी आकर्षण देखा जा रहा है।

मंजूराज रॉयल एनफील्ड के सेल्स मैनेजर आनंद प्रताप सिंह ने बताया कि हण्टर 350 के नए वेरिएंट को ग्राहकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है और आने वाले दिनों में बुकिंग और बढ़ने की उम्मीद है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन

Tags