संजय खन्ना ने बीपीसीएल के चेयरमैन एवं सीएमडी का पदभार संभाला

युगवार्ता    09-Apr-2026
Total Views |
संजय खन्ना का फाइल फोटो


नई दिल्ली, 09 अप्रैल (हि.स)। संजय खन्ना ने गुरुवार को सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के चेयरमैन और एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) का पदभार संभाल लिया है। वे 31 मई, 2029 को अपनी सेवानिवृत्ति तक इस पद पर बने रहेंगे।

ऊर्जा क्षेत्र के अनुभवी अधिकारी संजय खन्ना को कंपनी का चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) नियुक्त किया गया है। संजय खन्ना पूर्व सीएमडी जी. कृष्णकुमार के 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त होने के बाद से ही अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं। इससे पहले वे कंपनी में निदेशक (रिफाइनरी) के पद पर कार्यरत थे।

इससे पहले डायरेक्टर (रिफाइनरीज) रहे संजय खन्ना के पास रिफाइनरी ऑपरेशंस में 30 वर्षों से अधिक का अनुभव है, जिसमें उनका मुख्य जोर रणनीतिक विकास और ऊर्जा संक्रमण पर रहा है। उन्होंने पेट्रोकेमिकल्स और टिकाऊ ऊर्जा समाधानों के क्षेत्र में प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Tags