बीसीसीआई ने आईपीएल फैन पार्क का दूसरा चरण घोषित किया, 30 शहरों में होंगे आयोजन

युगवार्ता    09-Apr-2026
Total Views |
आईपीएल फैन पार्क (फोटो- आईपीएल)


नई दिल्ली, 09 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फैन पार्क 2026 के फेज 2 की घोषणा कर दी है, जो 18 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के 30 शहरों में आयोजित किए जाएंगे।

आईपीएल ने गुरुवार को जारी बयान में बताया कि बीसीसीआई टाटा आईपीएल फैन पार्क 2026 का दूसरा चरण 18 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के 30 शहरों में आईपीएल का रोमांचक अनुभव लेकर आएगा, जिससे देश भर में लीग का विस्तार और भी अधिक होगा। फैन पार्क 18-19 अप्रैल से 23-24 मई तक छह सप्ताहांतों में आयोजित किए जाएंगे।

पुथुप्पल्ली (केरल), मंगलागिरी (आंध्र प्रदेश), चंबा और मंडी (हिमाचल प्रदेश), गोलाघाट और सिलचर (असम) और इम्फाल (मणिपुर) सहित कई शहर पहली बार आईपीएल फैन पार्क की मेजबानी करेंगे, जिससे इस पहल की पहुंच नए क्षेत्रों और प्रशंसक आधारों तक और भी बढ़ जाएगी।

बयान में आगे बताया गया कि प्रत्येक फैन पार्क में लाइव मैच स्क्रीनिंग के साथ-साथ संगीत, मनोरंजन, फूड कोर्ट, बच्चों के खेलने के क्षेत्र और वर्चुअल बैटिंग जोन, बॉलिंग नेट, फेस पेंटिंग जैसी गतिविधियों और पिच परफेक्ट (संतुलन का खेल), गेम ऑफ थ्रो (अपने निशाने का परीक्षण करें) और डोंट मिस द बॉल (एक तेज रिफ्लेक्स चुनौती) जैसे प्रशंसकों के पसंदीदा खेलों सहित कई आकर्षक ऑन-ग्राउंड अनुभव उपलब्ध रहेंगे।

फैन पार्क निम्नलिखित सप्ताहांतों पर आयोजित किए जाएंगे-

सप्ताह 4: 18 और 19 अप्रैल

बठिंडा (पंजाब), कोटा (राजस्थान), बेलगावी (कर्नाटक), पुथुपल्ली (केरल), जमशेदपुर (झारखंड)

सप्ताह 5: 25 और 26 अप्रैल

अमृतसर (पंजाब), बीकानेर (राजस्थान), मंगलागिरी (आंध्र प्रदेश), डिंडीगुल (तमिलनाडु), धनबाद (झारखंड)

सप्ताह 6: 02 और 03 मई

चंबा (हिमाचल प्रदेश), सूरत (गुजरात), सोलापुर (महाराष्ट्र), तिरुचिरापल्ली (तमिलनाडु), सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल)

सप्ताह 7: 09 और 10 मई

मंडी (हिमाचल प्रदेश), राजकोट (गुजरात), हुबली (कर्नाटक), पुडुचेरी (पुडुचेरी), गोलाघाट (असम)

सप्ताह 8: 16 और 17 मई

पटियाला (पंजाब), इंदौर (मध्यप्रदेश), गोवा (गोवा), शिवमोग्गा (कर्नाटक), इंफाल (मणिपुर)

सप्ताह 9: 23 और 24 मई

आगरा (उत्तर प्रदेश), भिलाई (छत्तीसगढ़), कोल्हापुर (महाराष्ट्र), वारंगल (तेलंगाना), सिलचर (असम)

----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / वीरेन्द्र सिंह

Tags