
मुरादाबाद, 01 मई (हि.स.)। लिटिल मास्टर कप नाईट टूर्नामेंट में शुक्रवार रात्रि में नेक्स्ट जनरेशन क्रिकेट अकैडमी और सीएसएस क्रिकेट अकैडमी के बीच 30-30 ओवर का क्रिकेट मैच हुआ। नेक्सट जनरेशन ने 5 विकेट से जीत हासिल की।
मुख्य अतिथि के रूप में विवेक ठाकुर व डॉ. प्रारूप रहे। सीएसएस क्रिकेट एकेडमी ने पहले बैटिंग करते हुए 30 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 123 रन बनाए। जिसमें शुएब ख़ान ने 66 बॉल में 73 रन और मोहम्मद रहन ने 16बॉल पर 8 रन की पारी खेली। नेक्सट जनरेशन की ओर से गेंदबाजी करते हुए शिघम ने 4 विकेट ओर अजहान ख़ान ने 3 विकेट लिए।
नेक्सट जनरेशन ने बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 21.5 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। जिसमें अथर्व शर्मा ने 49 बॉल में 43 रन व नितिन ने 30 बॉल पर 34 रन की पारी खेली। सीएसएस अकैडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए हसन शेख ने 2 और मोनिस, कामरान और शुएब ने 1-1 विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अंशुमन को मिला।
इस मौके पर एमपीएस के प्रिंसीपल शक़ील सर, मिर्जा दानिश आलम, पंकज भटनागर, प्रियांशु जोशी, सालार, अमन लिट, बदरउद्दीन सिद्दीकी, मोबिन मलिक ,गुलज़ार वाजिद, रोहित, शरीफ शेख, प्रतीक्षा आदि मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल