प. बंगाल के 15 केन्द्रों पर कल होगा पुनर्मतदान

युगवार्ता    01-May-2026
Total Views |
Voter list


नई दिल्ली, 01 मई (हि.स.)। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के दूसरे चरण में 29 अप्रैल को हुए मतदान के बाद दो विधानसभाओं के 15 मतदान केन्द्रों पर दोबारा मतदान शनिवार को कराने का फैसला किया है।

आयोग की ओर से जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों और प्रेक्षकों की रिपोर्ट में मतदान प्रक्रिया में अनियमितताओं की आशंका जताई गई थी जिसके बाद यह कदम उठाया गया। पुनर्मतदान के लिए मगरहाट पश्चिम के 11 और डायमंड हार्बर के 4 मतदान केंद्र हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सभी चिन्हित मतदान केंद्रों पर 2 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।

मतदान केन्द्रों के नाम इस प्रकार हैं –

दक्षिण 24 परगना के मगराहट विधानसभा

46-उत्तर ईयरपुर एफ.पी. स्कूल, कमरा नंबर 2

126-नजरा एफ.पी. स्कूल, कमरा नंबर 1

127-नजरा एफ.पी. स्कूल, कमरा नंबर 2

128-देउला एफ.पी. स्कूल, कमरा नंबर 1

142 घोला नोयापारा गर्ल्स हाई मदरसा, कमरा नंबर 2

214-एकतारा मलाया एफ.पी. स्कूल, कमरा नंबर 1

215-एकतारा मलाया एफ.पी. स्कूल, कमरा नंबर 2

216 एकतारा मलाया धोरा एफ.पी. स्कूल, कमरा नंबर 1

230 बहिरपुया कुरकुरिया एफ.पी. स्कूल, कमरा नंबर 1

231 बहिरपुया कुरकुरिया एफ.पी. स्कूल, कमरा नंबर 2

232 कमरा नंबर 3 बहिरपुया कुरकुरिया एफ.पी. विद्यालय,

दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर विधानसभा

117- बगदा जूनियर हाई स्कूल

179-चंदा एफ.पी. स्कूल, कमरा नंबर 2

194-हरिदेवपुर एफ.पी. विद्यालय

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनूप शर्मा

Tags