मलयालम फिल्म से अलग होगी हिंदी 'दृश्यम 3', रिलीज डेट का ऐलान

युगवार्ता    12-May-2026
Total Views |
मोहनलाल अजय - फोटो सोर्स एक्स


'दृश्यम 3' को लेकर फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है। फिल्म के निर्माता कुमार मंगात पाठक और अभिषेक पाठक ने खुलासा किया है कि हिंदी और मलयालम दोनों वर्जन 'दृश्यम 2' की कहानी को आगे बढ़ाएंगे, लेकिन हिंदी संस्करण में कहानी, पटकथा और प्रस्तुतिकरण के स्तर पर कई अहम बदलाव किए जाएंगे। निर्माताओं के मुताबिक, इन बदलावों का उद्देश्य फिल्म को हिंदी दर्शकों से और बेहतर तरीके से जोड़ना है।

फिल्म में एक बार फिर अजय देवगन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। अभिषेक पाठक ने कहा कि इस बार दर्शकों को कुछ नए और अनोखे पहलू देखने को मिलेंगे और यह फिल्म सिर्फ पुरानी कहानी की कॉपी नहीं होगी। उन्होंने संकेत दिए कि फिल्म में रोमांच और सस्पेंस का स्तर पहले से ज्यादा बड़ा होगा।

निर्माताओं ने यह भी पुष्टि की है कि हिंदी 'दृश्यम 3' 02 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिससे फ्रेंचाइजी की परंपरा बरकरार रहेगी। वहीं मोहनलाल स्टारर मलयालम 'दृश्यम 3' इससे पहले 21 मई को रिलीज की जाएगी। इसके अलावा, पैनोरमा स्टूडियोज जल्द ही मलयालम सिनेमा में भी कदम रखने जा रही है, जिसमें मोहनलाल अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Tags