मौनी रॉय और सूरज नांबियार के रिश्ते में आई दरार

युगवार्ता    12-May-2026
Total Views |
मौनी रॉय, सूरज नांबियार - फोटो सोर्स एक्स


मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार को लेकर सोशल मीडिया पर इन दिनों अलगाव की अटकलें तेज हो गई हैं। टीवी से बॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकी मौनी की निजी जिंदगी को लेकर तब चर्चाएं शुरू हुईं, जब फैंस ने देखा कि दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। इस घटनाक्रम के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

फैंस का ध्यान इस बात पर भी गया कि सूरज नांबियार ने कथित तौर पर मौनी के साथ अपनी शादी और छुट्टियों की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम से डिलीट या आर्काइव कर दी हैं। हालांकि मौनी के अकाउंट पर अब भी दोनों की तस्वीरें मौजूद हैं। सोशल मीडिया पर अचानक आई इस दूरी को देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों के रिश्ते में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

हालांकि अब तक मौनी रॉय या सूरज नांबियार की ओर से इन खबरों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। गाैरतलब है कि सूरज दुबई में रहने वाले एक व्यवसायी और निवेश बैंकर हैं, जो बेंगलुरु के जैन परिवार से संबंध रखते हैं। दोनों ने साल 2022 में गोवा में मलयाली और बंगाली रीति-रिवाजों के साथ भव्य डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। मौनी अक्सर पति सूरज के साथ अपनी छुट्टियों और खास पलों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रही हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Tags