केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गंगटोक में किया आर्किडेरियम का दौरा

युगवार्ता    16-May-2026
Total Views |
केन्द्रिय मन्त्री ज्योतिरादित्य सिन्धिया रिज पार्कमा


केन्द्रिय मन्त्री ज्योतिरादित्य सिन्धिया रिज पार्कमा


गंगटोक, 16 मई (हि.स.)। केंद्रीय संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री (डोनर) ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार काे राजधानी गंगटोक के रिज पार्क में ऑर्किडेरियम का दौरा किया। स्वर्ण जयंती मैत्रेय मंजरी परिसर स्थित ऑर्किडेरियम सिक्किम की पुष्प विरासत, जैव विविधता संरक्षण और सतत पर्यटन के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।

उल्लेखनीय है कि, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तीन दिवसीय दौरे पर सिक्किम पर हैं। इस से पहले उन्होंने राज्य के नाम्ची जिले का दौरा किया था।

राजधानी का ऑर्किडेरियम ऑर्किड की दुर्लभ और स्थानिक प्रजातियों की विशेषता वाला यह केंद्र राज्य की पारिस्थितिक समृद्धि और संरक्षण प्रयासों पर प्रकाश डालता है। ऑर्किडेरियम की यात्रा के दौरान, केंद्रीय मंत्री ने विभिन्न ऑर्किड प्रजातियों, उनकी संरक्षण प्रक्रिया और विकास क्षेत्र की संरचना का जायजा लिया। उन्होंने संस्थान की प्रशंसा की और कहा कि वह पूरा दिन ऑर्किडेरियम का निरीक्षण कर सकते हैं।

सजावट का निरीक्षण करने और कांच संरक्षण प्रांगण का दौरा करने के बाद उन्होंने वीजिटर्स बुक पर हस्ताक्षर करके अपनी यात्रा का समापन किया।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को गंगटोक नगर निगम के महापौर छिरिंग पाल्देन भोटिया, शहरी विकास विभाग की सचिव योगिता राई, योजना और विकास विभाग के विशेष सचिव जिग्मी बसी, जीएमसी आयुक्त गैरी चोपल, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव विकास बस्नेत और संबंधित विभागों के अधिकारियों ने अगवानी की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Bishal Gurung

Tags