उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन सिक्किम से लौटे

युगवार्ता    17-May-2026
Total Views |
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन प्रस्थान


गंगटोक, 17 मई (हि.स.)। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सिक्किम की अपनी एक दिवसीय आधिकारिक यात्रा पूरी कर लौट गए। उपराष्ट्रपति राज्य के 51वें राज्य दिवस समारोह में भाग लेने के लिए शनिवार सिक्किम पहुंचे।

आज सुबह लोक भवन से रवाना होने से पहले उपराष्ट्रपति ने पुराने लोक भवन के परिसर में रोडोडेंड्रोन (लालीगुरांस) का पौधा लगाया। इस अवसर पर राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर और मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग भी उपस्थित रहे। उपराष्ट्रपति खराब मौसम के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग 10ए के रास्ते बागडोगरा हवाईअड्डा (पश्चिम बंगाल) के लिए रवाना हो गए हैं। सिक्किम की यह उनकी पहली आधिकारिक यात्रा थी।

उपराष्ट्रपति ने शनिवार को राजधानी के मनन केंद्र में आयोजित 51वें राज्य स्थापना दिवस समारोह में भाग लिया। उन्होंने विभिन्न प्रमुख विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी और राज्य में संपर्क, शिक्षा, पर्यटन और सार्वजनिक सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

आज सुबह उपराष्ट्रपति के प्रस्थान से पहले राज्यपाल और मुख्यमंत्री समेत विधानसभा अध्यक्ष, मंत्रिपरिषद के सदस्य, लोकसभा सांसद इंद्र हांग सुब्बा, मुख्य सचिव आर. तेलांग और लोक भवन में राज्य प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Bishal Gurung

Tags