होशियारपुर में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन लिखा हॉट बैलून मिला

युगवार्ता    17-May-2026
Total Views |

चंडीगढ़, 17 मई (हि.स.)। पंजाब के होशियारपुर में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दसूहा सडक़ पर स्थित गांव सतौर के बाहरी क्षेत्र में खेतों में एक छोटी हवाई जहाज जैसी दिखने वाली संदिग्ध वस्तु पड़ी मिली। इस पर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन लिखा हुआ था।

दूर से देखने पर यह वस्तु एक ड्रोन जैसी लग रही थी। खेतों की ओर जा रहे कुछ ग्रामीणों ने इस वस्तु को देखा और तुरंत गांव की सरपंच कुलदीप कौर और समिति सदस्य परमजीत सिंह को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

पुलिस के अनुसार वह वस्तु असल में एक हॉट एयर बैलून थी, जिसका आकार हवाई जहाज जैसा था और उस पर ‘पीआईए’ (पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस) लिखा हुआ था। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह बैलून कहां से आया और क्या इस इलाके में कोई सामग्री गिराई गई है। आसपास के खेतों और नजदीकी इलाकों में तलाशी अभियान भी चलाया, लेकिन कहीं से कुछ नहीं मिला।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Tags