
नई दिल्ली, 19 मई (हि.स.)। कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) विभाग के राज्य अध्यक्ष पद पर चंद्र प्रकाश तथा अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदिवासी कांग्रेस के राज्य अध्यक्ष पद पर एडवोकेट तामी पांगु की नियुक्ति की है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल की ओर से मंगलवार को जारी अलग-अलग प्रेस विज्ञप्तियों में यह जानकारी दी गई। कांग्रेस अध्यक्ष ने दोनों नेताओं की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। दोनों नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर