गुवाहाटी में भारतीय क्रिकेट टीम में खिलाड़ियों के चयन को लेकर बीसीसीआई की महत्वपूर्ण बैठक

युगवार्ता    19-May-2026
Total Views |
Image of the BCCI Team Selection Meeting in Guwahati Ahead of Afghanistan Series.


गुवाहाटी, 19 मई, (हि.स.)। भारतीय क्रिकेट टीम के चयन को लेकर मंगलवार को गुवाहाटी में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें आगामी जून में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट और एकदिवसीय श्रृंखला के लिए टीम चयन पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के बाद बीसीसीआई अधिकारियों ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए चयन प्रक्रिया और आगामी श्रृंखला की तैयारियों की जानकारी दी। बीसीसीआई के सचिव देवजीत लोन सैकिया के अनुसार चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन, फिटनेस और टीम संयोजन को लेकर विचार-विमर्श किया।

बताया गया है कि अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे दोनों श्रृंखलाओं के लिए खिलाड़ियों के नामों की आधिकारिक घोषणा आज ही की जा सकती है। आगामी श्रृंखला को भारत की भविष्य की अंतरराष्ट्रीय तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

Tags