एनएचआरसी का अल्पकालिक प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

युगवार्ता    19-May-2026
Total Views |
एनएचआरसी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति वी. रामासुब्रमणियन के साथ अन्य लोग मौजूद।


नई दिल्ली, 19 मई (हि.स.)। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने इस माह (मई) के लिए ऑनलाइन अल्पकालिक प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू कर दिया है।

एनएचआरसी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति वी. रामासुब्रमणियन ने मंगलवार को बताया कि दो सप्ताह का यह कार्यक्रम 29 मई 2026 को समाप्त होगा। विभिन्न शैक्षणिक पृष्ठभूमियों से 100 विश्वविद्यालय स्तरीय छात्रों को 1,417 आवेदकों में से चुना गया है।

भारतीय धर्मग्रंथों में सबसे बड़ा धर्म माने जाने वाले 'दया' या सहानुभूति के महत्व पर जोर देते हुए, उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को समाज और मानवाधिकारों के मुद्दों के प्रति अधिक सहानुभूतिपूर्ण, निष्पक्ष और संवेदनशील बनाना है।

एनएचआरसी के महासचिव भरत लाल ने दैनिक जीवन में संवेदनशीलता और करुणा की आवश्यकता पर जोर देते हुए, प्रशिक्षुओं से जरूरतमंदों की सहायता करने का आग्रह किया। उन्होंने दो सप्ताह के इस कार्यक्रम के उद्देश्य को रेखांकित किया, जिसका लक्ष्य प्रशिक्षुओं के चरित्र निर्माण और उन्हें भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Tags