पैपराजी पर भड़के सलमान खान, पोस्ट के जरिए लगाई क्लास

युगवार्ता    20-May-2026
Total Views |
सलमान खान - फोटो सोर्स एक्स


बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान एक बार फिर अपने गुस्से को लेकर चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई के बांद्रा स्थित हिंदुजा अस्पताल के बाहर देखा गया, जहां वह किसी से मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान पैपराजी ने उन्हें कैमरों से घेर लिया, जिससे अभिनेता नाराज हो गए। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान गुस्से में नजर आ रहे हैं। बाद में अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर लगातार कई पोस्ट शेयर कर अपनी नाराजगी जाहिर की।

सलमान ने अपनी पहली पोस्ट में लिखा कि जिन पैपराजी के लिए वह हमेशा खड़े रहे और जिनकी मदद की, वही लोग अब उनके दर्द से फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं। दूसरी पोस्ट में उन्होंने लिखा, अगर कोई मेरे नुकसान से पैसा कमाना चाहता है तो चुप रहो, मजे मत लो। जिंदगी जरूरी है या फोटोज? इसके बाद अभिनेता ने और भी सख्त लहजे में अपनी बात रखते हुए कहा कि अगली बार अगर किसी के परिवार का सदस्य अस्पताल में हो, तो क्या वह भी ऐसा व्यवहार करेंगे।

अपनी आखिरी पोस्ट में सलमान ने लिखा, 60 साल का हो गया हूं, लेकिन लड़ना नहीं भूला हूं, ये याद रखना। अभिनेता की इन पोस्ट्स के बाद सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग सलमान के गुस्से को जायज बता रहे हैं, तो कुछ का मानना है कि सार्वजनिक जगहों पर सेलिब्रिटीज को ऐसी स्थितियों का सामना करना पड़ता है। फिलहाल सलमान अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' की तैयारियों में व्यस्त हैं।

------------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Tags