पांच साल की उम्र में देवित शाह का कमाल, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम

युगवार्ता    22-May-2026
Total Views |
देवित शाह


इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स


वलसाड़, 22 मई (हि.स.)। गुजरात के वापी के छरवाड़ा रोड क्षेत्र में पांच वर्षीय देवित शाह ने मात्र 2 मिनट 30 सेकंड में 44.8 मीटर तैराकी कर अपना नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया है।

देवित शाह के पिता भावुक शाह ने बताया कि बचपन से ही तैराकी में रुचि रखने वाले देवित ने नियमित अभ्यास और मेहनत से यह उपलब्धि हासिल की है। बेटा की इस उपलब्धि के बाद परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं पूरे क्षेत्र में लोग देवित की सराहना कर रहे हैं।

आज के समय में जहां बच्चे मोबाइल और वीडियो गेम में अधिक समय बिताते हैं, वहीं देवित ने खेल और तैराकी के क्षेत्र में रिकॉर्ड बनाकर अन्य बच्चों के लिए सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया है।----

हिन्दुस्थान समाचार / यजुवेंद्र दुबे

Tags