राष्ट्र सेविका समिति की वरिष्ठ कार्यकर्ता रुक्मिणी अक्का का निधन

युगवार्ता    22-May-2026
Total Views |
ರುಕ್ಮಿಣಿ ಅಕ್ಕ ಸಂಗ್ರಹ ಚಿತ್ರ


बेंगलुरु, 22 मई (हि.स.)। राष्ट्र सेविका समिति की पूर्व अखिल भारतीय सहकार्यवाहिका रुक्मिणी अक्का (98) का गुरुवार रात बेंगलुरु स्थित उनके निवास स्थान पर निधन हो गया। वह आयु संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। आज दोपहर एक बजे तक उनके निवास पर पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे। इसके बाद हरिश्चंद्र घाट रुद्रभूमि में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

रुक्मिणी अक्का के निधन पर केंद्रीयमंत्री शोभा करंदलाजे ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेविका समिति की पूर्व अखिल भारतीय सहकार्यवाहिका रुक्मिणी अक्का के निधन से गहरा दुःख हुआ है। उन्होंने वंदनीय मौसीजी केलकर से लेकर वर्तमान नेतृत्व तक समिति के सभी प्रमुख नेताओं के साथ निकटता से कार्य किया।”

उन्होंने कहा कि रुक्मिणी अक्का ने अपना संपूर्ण जीवन भारतीय संस्कृति, हिंदुत्व और महिला सशक्तिकरण को समर्पित कर दिया। समिति के भीतर वह एक मार्गदर्शक शक्ति और प्रेरणादायी व्यक्तित्व थीं। महिलाओं के बौद्धिक, शारीरिक और मानसिक विकास के लिए उन्होंने निरंतर कार्य किया। शोभा करंदलाजे ने कहा कि राष्ट्र सेविका समिति को मजबूत बनाने में रुक्मिणी अक्का का योगदान अमूल्य रहा। महिलाओं को स्वावलंबी और सशक्त बनाने के लिए उन्होंने जीवनभर अथक प्रयास किए। देश और समाज सेवा के प्रति समर्पित रुक्मिणी अक्का का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी बना रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश एम.बी.

Tags