
फरीदाबाद, 23 मई (हि.स.)। हरियाणा के फरीदाबाद में स्थित हंस मेमोरियल पब्लिक स्कूल के छत पर शनिवार को निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिर गई। इससे स्कूल की छत टूटकर बच्चों पर आ गिरी, जिसमें चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस के मुताबिक, शनिवार को अचानक तेज आंधी के कारण खेड़ी पुल थाना क्षेत्र के भारत कालोनी स्थित 35 फुट रोड पर संचालित स्कूल के साथ बनाए जा रहे कई मंजिल के मकान की दीवार का एक बड़ा हिस्सा स्कूल की छत पर आकर गिर गया। जिससे स्कूल की छत बच्चों के ऊपर गिर गई। छत गिरते ही स्कूल में अफरा -तफरी का माहौल बन गया। स्कूल स्टाफ ने बच्चों को मलबे के नीचे से निकालना शुरू किया। दीवार यूकेजी क्लास के छत पर गिरी जिससे छत छूट गया। इस घटना में दीप्ती, दिव्या, मीरा, नंदू को सिर में गंभीर चोट आईं है। सभी की उम्र 6 से 7 साल के बीच है। सभी के सिर में चोट आईं हैं। इसके अलावा बच्चों अन्य बच्चों को भी चोटें आई हैं। घायल बच्चाें के इलाज के लिए बीके अस्पताल में लेकर जाया गया है।मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी खुर्शीद ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर