सरसंघचालक डॉ. मोहन  भागवत चार दिवसीय प्रवास पर लखनऊ पहुंचे

युगवार्ता    24-May-2026
Total Views |
सरसंघचालक डॉक्टर मोहनराव भागवत फाइल फोटो


लखनऊ, 24 मई (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉक्टर मोहन राव भागवत चार दिवसीय प्रवास पर लखनऊ पहुंच गए हैं। सरसंघचालक सरस्वती कुंज निरालानगर में चल रहे पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम में प्रशिक्षण लेने आए कार्यकर्ताओं का प्रबोधन करेंगे। इस वर्ग में सरसंघचालक का बौद्धिक होगा। वो प्रवचन सत्र में भी शामिल होंगे। डॉ. मोहन राव भागवत 26 मई तक इस वर्ग में रहेंगे।

निराला नगर में चल रहे कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम में नेपाल राष्ट्र सहित अवध, कानपुर, गोरक्ष व काशी प्रांत के 289 कार्यकर्ता प्रशिक्षण ले रहे हैं। इस वर्ग के वर्ग कार्यवाह देवेंद्र अस्थान, वर्ग पलक क्षेत्र के बौद्धिक शिक्षण प्रमुख मिथिलेश नारायण और सह वर्ग कार्यवाह रासबिहार बनाए गए हैं। वहीं क्षेत्र प्रचारक अनिल पूरा समय वर्ग में उपस्थित रहकर दे रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Tags