टॉप 10 में शामिल देश की 6 कंपनियों का मार्केट कैप 74 हजार करोड़ बढ़ा, रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे ज्यादा फायदा

युगवार्ता    24-May-2026
Total Views |
प्रतीकात्मक


नई दिल्ली, 24 मई (हि.स.)। घरेलू शेयर बाजार में पिछले कारोबारी सप्ताह के दौरान हुई खरीद-बिक्री के कारण देश की टॉप 10 मोस्ट वैल्यूड कंपनियों में शामिल छह कंपनियों के मार्केट कैप में बढ़ोतरी हुई, जबकि चार कंपनियों के मार्केट कैप में गिरावट आ गई। शीर्ष स्थान पर मौजूद इन दस कंपनियों में से छह के मार्केट कैप में सोमवार से शुक्रवार तक के कारोबार के बाद 74 हजार करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हो गई।

इनमें सबसे अधिक फायदा देश में सबसे अधिक मार्केट कैप वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ, जबकि लाभ कमाने के मामले में दूसरे स्थान पर टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रही। दूसरी ओर, टॉप 10 मोस्ट वैल्यूड कंपनियों में शामिल कंपनियों में शेष बची चार कंपनियों के मार्केट कैप में 51 हजार करोड़ रुपये से अधिक की गिरावट आ गई। मार्केट कैप में गिरावट आने के मामले में भारती एयरटेल सबसे आगे रही, जबकि हिन्दुस्तान यूनिलीवर दूसरे स्थान पर रही।

इस सप्ताह के कारोबार के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस), आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), बजाज फाइनेंस और लार्सन एंड टूब्रो के मार्केट कैप में 74,111.57 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो गई। दूसरी ओर, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) और एचडीएफसी बैंक के मार्केट कैप में 51,320.60 करोड़ रुपये की गिरावट आ गई।

सोमवार से शुक्रवार के बीच हुए कारोबार के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 24,696.89 करोड़ रुपये बढ़ कर 18,33,117.70 करोड़ रुपये के स्तर तक पहुंच गया। इसी तरह टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मार्केट कैप 19,338.68 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 8,38,401.33 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया।

इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 14,515.93 करोड़ रुपये की छलांग लगा कर 9,06,901.32 करोड़ रुपये के स्तर पर, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का मार्केट कैप 9,076.37 करोड़ रुपये उछल कर 5,14,443.69 करोड़ रुपये के स्तर पर, बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 3,797.83 करोड़ रुपये की उछाल के साथ 5,70,515.57 करोड़ रुपये के स्तर पर और लार्सन एंड टूब्रो (एलएंडटी) का मार्केट कैप 2,685.87 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 5,40,228.21 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंचा हुआ नजर आया।

दूसरी ओर, भारती एयरटेल का मार्केट कैप 20,229.67 करोड़ रुपये घट कर 11,40,296.49 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। इसी तरह हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 16,212.18 करोड़ रुपये घट कर 5,17,380 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का मार्केट कैप 12,784.40 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 8,76,077.92 करोड़ रुपये के स्तर पर और एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 2,094.35 करोड़ रुपये फिसल कर 11,79,974.90 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया।

मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज 18,33,117.70 करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) के साथ देश की सबसे अधिक मार्केट कैप वाली कंपनी रही। इसके बाद एचडीएफसी बैंक (कुल मार्केट कैप 11,79,974.90 करोड़ रुपये), भारती एयरटेल (कुल मार्केट कैप 11,40,296.49 करोड़ रुपये), आईसीआईसीआई बैंक (कुल मार्केट कैप 9,06,901.32 करोड़ रुपये), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (कुल मार्केट कैप 8,76,077.92 करोड़ रुपये), टीसीएस (कुल मार्केट कैप 8,38,401.33 करोड़ रुपये), बजाज फाइनेंस (कुल मार्केट कैप 5,70,515.57 करोड़ रुपये), लार्सन एंड टूब्रो (कुल मार्केट कैप 5,40,228.21 करोड़ रुपये), हिंदुस्तान यूनिलीवर (कुल मार्केट कैप 5,17,380 करोड़ रुपये) और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) (कुल मार्केट कैप 5,14,443.69 करोड़ रुपये) के नाम सबसे मूल्यवान टॉप 10 कंपनियों के लिस्ट में दूसरे से दसवें स्थान पर बने रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / योगिता पाठक

Tags