
नई दिल्ली, 25 मई (हि.स)। पेप्सिको इंडिया ने सोमवार को अपने लोकप्रिय स्नैक ब्रांड 'लेज' का नया स्टिक-फॉर्मेट 'लेज मिनी स्टिक्स' का विस्तार अब उत्तर और पश्चिम भारत के बाजार में किया है। यह उत्पाद अब उत्तर, पश्चिम और पूर्वी भारत के बाजारों में जनरल ट्रेड स्टोर्स पर 5 रुपये और 10 रुपये की किफायती कीमत में उपलब्ध है।
पेप्सिको इंडिया का यह नया करारा स्टिक-फॉर्मेट स्नैक अब उन बाजारों में अपनी जगह बना रहा है, जहां हर बाइट में मसालों का स्वाद और साथ मिलकर खाने का मजा उपभोक्ताओं को खूब पसंद आता है।
कंपनी ने इससे पहले पूर्वी भारत में लेज मिनी स्टिक्स की शानदार शुरुआत की थी। दशकों से लेज अपने आइकॉनिक आलू चिप्स और यादगार फ्लेवर अनुभवों के लिए जाना जाता रहा है, जिसने भारतभर के उपभोक्ताओं के स्नैकिंग पलों को खास बनाया है।
लेज मिनी स्टिक्स के साथ पेप्सिको इंडिया ब्रांड ने अपने लोकप्रिय आलू स्नैकिंग अनुभव को नए स्टिक फॉर्मेट में पेश किया है, जो परिचित नमकीन स्वाद के साथ मजेदार और करारे क्रंच का नया ट्विस्ट लेकर आया है। लॉन्च के बारे में बात करते हुए मुख्य विपणन अधिकारी, फूड्स, पेप्सिको इंडिया, साक्षी वर्मा मेनन ने कहा, “पेप्सिको इंडिया में हमारी विकास रणनीति हमेशा उपभोक्ताओं की पसंद और बदलती जरूरतों को समझने पर आधारित रही है।
उन्होंने कहा कि भारत में स्नैकिंग का तरीका तेजी से बदल रहा है, जहां भागदौड़ भरी इस जीवनशैली के बीच लोग ऐसे स्नैक्स चाहते हैं, जिन्हें कहीं भी और कभी भी आसानी से आनंद लिया जा सके। ऐसे में आलू चिप्स श्रेणी में अग्रणी ब्रांड होने के नाते हमारी जिम्मेदारी सिर्फ बदलाव के साथ चलने की नहीं, बल्कि उसे आगे बढ़ाने की भी है। लेज मिनी स्टिक्स हमारे इसी ‘इनोवेशन-फर्स्ट’ विज़न का बेहतरीन उदाहरण है।
साक्षी वर्मा मेनन ने कहा कि हमने लेज की लोकप्रिय आलू विरासत और मजबूत ब्रांड पहचान को नए अंदाज में पेश किया है, ताकि उपभोक्ताओं के लिए स्नैकिंग के नए मौके तैयार किए जा सकें। उन्होंने कहा, ‘’यह लॉन्च हमारे पोर्टफोलियो के रणनीतिक विस्तार का हिस्सा है, जिससे लेज हर समय और हर जगह उपभोक्ताओं की पसंदीदा स्नैकिंग साथी बना रहे।”
लेज मिनी स्टिक्स लॉन्च को लेकर अपने विचार साझा करते हुए पेप्सिको इंडिया में मार्केटिंग डायरेक्टर आस्था भसीन ने कहा, “लेज मिनी स्टिक्स के जरिए हमारा उद्देश्य उपभोक्ताओं के पसंदीदा स्नैकिंग अनुभव को लेज के खास अंदाज में और बेहतर बनाना था। उन्होंने बताया कि अपने सिग्नेचर आलू बेस को नए स्टिक फॉर्मेट में पेश करते हुए इसमें एक नया टेक्सचर और ज्यादा दमदार क्रंच जोड़ा गया है, जबकि उपभोक्ताओं के पसंदीदा परिचित स्वाद को भी बरकरार रखा गया है। यह एक मजेदार और आसानी से साझा किया जा सकने वाला स्नैक है, जो रोजमर्रा की स्नैकिंग में नया और दिलचस्प अनुभव जोड़ता है।”
कंपनी ने कहा कि लेज ने नए स्टिक-फॉर्मेट स्नैक में क्लासिक आलू का स्वाद अब भारतीय जायकों वाले फ्यूजन फ्लेवर के साथ मिलेगा। यह उत्तर और पश्चिम भारत में अब 5 रुपये और 10 रुपये की किफायती कीमत पर उपलब्ध है। आज की तेज और आधुनिक जीवनशैली को ध्यान में रखकर तैयार किए गए लेज मिनी स्टिक्स में फ्यूजन-स्टाइल मसाला फ्लेवर का शानदार तड़का दिया गया है, जो भारतीय उपभोक्ताओं के चटपटे स्वाद को खास तौर पर ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। यह नया स्नैक न सिर्फ बदलती स्नैकिंग आदतों के साथ कदम मिलाता है बल्कि हर मौके को और मजेदार बनाने का अनुभव भी देता है। इसका आसान-से-स्कूप पैक इसे यात्रा, मूवी टाइम या दोस्तों के साथ साझा करने वाले मजेदार पलों के लिए एकदम शानदार बनाता है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर