गुवाहाटी में अरुणाचल सरकार की गाड़ी ट्रक से टकराई, महिला समेत चार की मौत

युगवार्ता    29-May-2026
Total Views |
Image Related to the Four Killed as Arunachal Govt Vehicle Crashes into Stationary Truck in Guwahati.


गुवाहाटी, 29 मई, (हि.स.)। गुवाहाटी के बाहरी क्षेत्र डिमोरिया में राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब अरुणाचल प्रदेश सरकार का एक वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से जा टकराया।फिलहाल, इस घटना में मृतकाें की पहचान नहीं हाे सकी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरकारी वाहन तेज रफ्तार में था। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और सड़क किनारे खड़े खड़े ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। राहत एवं बचाव कार्य चलाकर वाहन में फंसे शवों को बाहर निकाला गया। बाद में सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

हादसे के कारण कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार अथवा कम दृश्यता को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

Tags