असम-मिजोरम सीमा पर 18 करोड़ की याबा टैबलेट जब्त, एक गिरफ्तार

युगवार्ता    29-May-2026
Total Views |
Image of the Seized Metphetamine Tablet Worth ₹18 Crore Along Assam-Mizoram Border.


सिलचर (असम), 29 मई (हि.स.)। असम-मिजोरम सीमा पर सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 18 करोड़ रुपये मूल्य की याबा टैबलेट जब्त की है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की गुप्त सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने बीती रात असम-मिजोरम सीमा पर नाका जांच अभियान चलाया। इस दौरान एक संदिग्ध वाहन (एएस12यू7746) को रोककर उसकी तलाशी ली गई।

स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी के बीच वाहन की जांच करने पर 60 हजार संदिग्ध याबा टैबलेट और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। बरामद सामग्री को तत्काल जब्त कर लिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि डीडीके किट से जांच करने पर बरामद टैबलेट में मेथामफेटामाइन होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने वाहन चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के जाओलेन कुम्बीपुखरू गांव निवासी नगामलेन (44) के रूप में की गई है।

अधिकारियों के मुताबिक, जब्त मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय काले बाजार में अनुमानित कीमत करीब 18 करोड़ रुपये आंकी गई है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

Tags