हमीरपुर हादसे पर मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख की आर्थिक मदद की घाेषणा

युगवार्ता    29-May-2026
Total Views |
बैठक करते मुख्यमंत्री


लखनऊ, 29 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमीरपुर जिले में बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब ढहने में

श्रमिकों की मौत पर गहरा शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये तथा घायलों को पचास-पचास हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

दरअसल, गुरुवार देर रात कई जिलों में तेज आंधी-तूफान, बारिश के दाैरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब ढह गया। इस

हादसे में छह मजदूराें की माैत हाे गई और अभी कुछ और मजदूराेे के दबे हाेने की आशंका के चलते बचाव कार्य चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी ने हादसे को अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने

मृतकाें के परिजनाें काे सरकार की ओर से पांच-पांच लाख रुपये की सहायता पहुंचाने के निर्देश अधिकारियाें काे दिए हैं। इसके साथ

ही मुख्यमंत्री ने गुरुवार देर रात कई जिलों में तेज आंधी-तूफान, बारिश और आकाशीय बिजली से भारी तबाही का भी संज्ञान लेते हुए सभी जिलाधिकारियों को बचाव कार्य तेज करने, नुकसान का आकलन करने और राहत राशि जल्द जारी करने के निर्देश दिए हैं।

हमीरपुर हादसे काे लेकर मुख्यमंत्री योगी ने तत्काल जिला प्रशासन को एसडीआरएफ के साथ मिलकर राहत एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीड़ित परिवाराें की हरसंभव मदद सुनिश्चित करने को कहा है। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने और हर तीन घंटे में स्थिति की अद्यतन रिपोर्ट शासन को भेजने के निर्देश दिए हैं। उन्हाेंने मुआवजा वितरण, राहत शिविरों, बचाव अभियान और अन्य प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करने को भी कहा गया है, ताकि आमजन तक सही और समयबद्ध सूचना पहुंच सके। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार देर रात आए तेज आंधी-तूफान, बारिश व आकाशीय बिजली से प्रदेश के कई जिलों में भारी नुकसान हाेने के साथ जनजीवन भी प्रभावित हुआ है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिलीप शुक्ला

Tags