हारिस ने जींद, हरियाणा में एआईटीए लॉन टेनिस चैम्पियनशिप में एकल एवं युगल दोनों खिताब अपने नाम किए

युगवार्ता    08-May-2026
Total Views |
हारिस


प्रयागराज, 08 मई (हि.स)। संत जोसफ कॉलेज, प्रयागराज के कक्षा 8 के छात्र हारिस खान ने जींद, हरियाणा में 04 से 08 मई तक आयोजित एआईटीए चैम्पियनशिप सीरीज अंडर-14 लॉन टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए एकल एवं युगल, दोनों वर्गों के खिताब अपने नाम किए।

हारिस के कोच असद इकबाल और सैफ इकबाल ने संयुक्त रूप से बताया कि हारिस ने प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। एकल मुकाबले के सेमीफाइनल में उन्होंने प्रतियोगिता के प्रथम वरीयता प्राप्त हरियाणा के गोरिश राणा को सीधे सेटों में 6-2, 6-1 से पराजित किया। इसके बाद फाइनल में उन्होंने हरियाणा के ही सुखलीन शर्मा को 6-0, 6-1 से हराकर चैम्पियनशिप का एकल खिताब अपने नाम किया।उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हारिस खान को एआईटीए के 32.5 रैंकिंग अंक प्राप्त हुए। ये अंक उनकी राष्ट्रीय रैंकिंग को बेहतर बनाने तथा शीर्ष 20 में स्थान प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगे। हारिस की इस उपलब्धि पर उनके कोच असद इकबाल और सैफ इकबाल ने उन्हें बधाई दी तथा भविष्य के टूर्नामेंट्स में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं।

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

Tags