सीबीएसई पोर्टल आज नहीं हुआ लाइव, आधिकारिक घोषणा शीघ्र

युगवार्ता    01-Jun-2026
Total Views |
प्रतीकात्मक चित्र


नई दिल्ली, 01 जून (हि.स.)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अंकों के सत्यापन तथा उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए सोमवार को लाइव होने वाला ऑनलाइन पोर्टल के लाइव करने की तारीख अब आगे बढ़ा दी।

सीबीएसई ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से बताया क कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल को जल्द ही लाइव कर दिया जाएगा, जिसकी आधिकारिक अधिसूचना सीबीएसई की मुख्य वेबसाइट पर शीघ्र ही जारी की जाएगी।

इससे पहले, 26 मई को लाइव होने वाला इस ऑनलाइन पोर्टल की तकनीकी खामियों के कारण अवधि बढ़ाकर 1 जून कर दी गई थी लेकिन आज भी अन्य कारणों की वजह से यह शुरू नहीं हो सका।

उल्लेखनीय है कि सीबीएसई अपनी बोर्ड परीक्षा के अंकों से असंतुष्ट छात्रों को अपनी कॉपियों की दोबारा जांच कराने का अवसर दे रही है। यह प्रक्रिया मुख्य रूप से तीन चरणों में होगी। पहले चरण में अंकों का सत्यापन, दूसरे चरण में मूल्यांकन शीट की फोटोकॉपी और तीसरे चरण में पुनर्मूल्यांकन होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Tags