प्रधानमंत्री ने लोकप्रिय गायिका सुमन कल्याणपुर के निधन पर दुख जताया

युगवार्ता    01-Jun-2026
Total Views |
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (फाइल फोटो)


नई दिल्ली, 01 जून (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकप्रिय गायिका सुमन कल्याणपुर के निधन पर सोमवार को शोक व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने सुमन कल्याणपुर के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सुरीली आवाज और भावपूर्ण गायन ने भारत की सांस्कृतिक दुनिया को समृद्ध किया और अपने गीतों के माध्यम से उन्होंने संगीत प्रेमियों और भारतीय सिनेमा के प्रशंसकों के बीच एक विशेष स्थान अर्जित किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने आज अपने एक्स पोस्ट में कहा कि लोकप्रिय गायिका सुमन कल्याणपुर के निधन से गहरा दुःख हुआ। उनकी मधुर आवाज और भावपूर्ण गायन ने हमारी सांस्कृतिक दुनिया को समृद्ध किया। अपने गीतों के माध्यम से उन्होंने संगीत प्रेमियों और भारतीय सिनेमा के प्रशंसकों के बीच एक विशेष स्थान बनाया। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति हमारी गहरी संवेदना।

उल्लेखनीय है कि लोकप्रिय गायिका सुमन कल्याणपुर (जन्म 28 जनवरी 1937) भारतीय सिनेमा की एक दिग्गज और लोकप्रिय पार्श्व गायिका थीं। छह दशकों के करियर में उन्होंने हिंदी, मराठी, बंगाली और गुजराती सहित कई भाषाओं में 3,000 से अधिक गीत गाए। उन्हें 'आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे' जैसे सदाबहार गानों के लिए याद किया जाता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Tags