संजय लोहिया ने वित्तीय सेवा विभाग के सचिव का पदभार संभाला

युगवार्ता    01-Jun-2026
Total Views |
संजय लोहिया का फाइल फोटो


नई दिल्ली, 01 जून (हि.स.)। संजय लोहिया ने सोमवार को वित्तीय सेवा विभाग(डीएफएस) के सचिव का पदभार संभाल लिया है। उन्होंने एम. नागराजू का स्थान लिया है, जो 31 मई को सेवानिवृत्त हुए थे।

वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले वित्तीय सेवा विभाग ने ‘एक्स’ पोस्ट पर जारी बयान में लिखा कि 1994 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी संजय लोहिया ने डीएफएस में सचिव का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस नियुक्ति से पूर्व लोहिया इस विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थे।

उल्लेखनीय है कि 1994 बैच के असम-मेघालय कैडर के आईएएस अधिकारी संजय लोहिया वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) में शामिल होने से पहले खान मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव थे। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के रूप में भी काम किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Tags