बंगाल के सरकारी स्कूलों में ‘वंदे मातरम्’ की गूंज से हुई पठन-पाठन की शुरुआत

युगवार्ता    01-Jun-2026
Total Views |
सरकारी स्कूल में ‘वंदे मातरम्’ गाते शिक्षक ओर छात्र


जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल), 01 जून (हि.स.)। गर्मी की छुट्टियों के बाद सोमवार से पश्चिम बंगाल के सरकारी स्कूल फिर से खुल गए। राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार स्कूलों में दिन की शुरुआत प्रार्थना सभा और ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन के साथ हुई। हाल ही में राज्य सरकार ने सभी स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान ‘वंदे मातरम्’ गाना अनिवार्य करने का निर्देश जारी किया था।

जलपाईगुड़ी के सोनाउल्ला प्राइमरी स्कूल में छात्र-छात्राएं सुबह स्कूल परिसर में कतारबद्ध होकर एक स्वर में ‘वंदे मातरम्’ गाते दिखाई दिए। इसके बाद प्रार्थना संपन्न हुई और नियमित कक्षाओं का संचालन शुरू हुआ। कुछ इसी तरह का नजारा राज्य के अन्य सरकारी स्कूलों में भी देखने को मिला इस नए बदलाव को लेकर छात्रों में भी खासा उत्साह दिखा।

विद्यार्थियों के साथ साथ अभिभावकों, शिक्षकों और शिक्षा कर्मियों ने भी देशात्मबोध की अनुभूति कराने वाली इस नई शुरुआत का स्वागत किया। राज्य सरकार का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

Tags