पहली जुलाई को असम आएंगे प्रधानमंत्री मोदी : मुख्यमंत्री सरमा

युगवार्ता    14-Jun-2026
Total Views |
Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma during a Facebook Live session on Sunday.


गुवाहाटी, 14 जून (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहली जुलाई को असम दौरे पर आएंगे। प्रधानमंत्री के साथ कई प्रभावशाली विदेशी प्रतिनिधि भी गुवाहाटी पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार को फेसबुक लाइव के माध्यम से यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार असम के प्रत्येक जिले में चिकित्सा महाविद्यालय और आभियांत्रिकी महाविद्यालय स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि इस दिशा में सरकार योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है ताकि शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र को और मजबूत किया जा सके।

डॉ सरमा ने पश्चिम एशिया में जारी युद्ध जैसी स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इसके कारण वैश्विक स्तर पर ईंधन संकट बढ़ा है। इसका प्रभाव भारत और असम पर भी पड़ा है। उन्होंने आशा जताई कि युद्ध की स्थिति समाप्त होने के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी आएगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि अगस्त माह से ‘अरुणोदय’ सहित राज्य सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पुनः लाभार्थियों को मिलना शुरू हो जाएगा। उन्होंने इसे राज्य की जनता के लिए एक महत्वपूर्ण राहत बताया।

---------------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

Tags