'धमाल 4' का पहला गाना 'चटनी' रिलीज, मस्ती भरे अंदाज में नजर आए सितारे

युगवार्ता    15-Jun-2026
Total Views |
धमाल 4 - पोस्टर


अभिनेता अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धमाल 4' का पहला गीत 'चटनी' रिलीज होते ही दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो गया है। फिल्म का ट्रेलर पहले ही चर्चा बटोर चुका है और अब यह नया गीत सोशल मीडिया तथा यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह लोकप्रिय भोजपुरी गीत 'फुलौरी बिना चटनी कैसे बनी' का रीक्रिएट संस्करण है, जिसे नए अंदाज में प्रस्तुत किया गया है।

गाने के वीडियो में रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और अंजलि आनंद जबरदस्त डांस और मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वहीं रवि किशन भी अपने खास भोजपुरी अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन करते दिखाई दे रहे हैं। गीत का रंगीन और ऊर्जावान प्रस्तुती दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत इस गाने को नीलकमल सिंह और ममता शर्मा ने अपनी आवाज दी है। संगीत नीलकमल सिंह और आदित्य देव ने तैयार किया है, जबकि गीत के बोल धीरज बबुआन ने लिखे हैं। निर्माताओं ने गाना जारी करते हुए इसे साल का सबसे 'चटपटा' गीत बताया है। निर्देशक इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी 'धमाल 4' अगले महीने 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की स्टारकास्ट और कॉमेडी से भरपूर कहानी को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्साह है, वहीं 'चटनी' गीत ने फिल्म की रिलीज को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Tags