पवन कल्याण से शिवराज सिंह की मुलाकात, अनंतपुर से एक जुलाई को वीबी जी राम जी का करेंगे शुभारंभ

युगवार्ता    16-Jun-2026
Total Views |
आंध्रप्रदेश के उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण ने की केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात


नई दिल्ली, 16 जून (हि.स.)। आंध्रप्रदेश के उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण ने मंगलवार को कृषि भवन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न विषयों पर सार्थक संवाद भी हुआ।

मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण बताया कि उन्होंने शिवराज सिंह चौहान से अनुरोध किया है कि वे अनंतपुर में वीबी जी राम जी योजना की शुरुआत करें। उन्होंने कहा कि इस योजना की राजपत्र अधिसूचना जारी करने वाला आंध्र प्रदेश पहला बड़ा राज्य है।

पवन कल्याण ने बताया कि शिवराज सिंह चौहान ने 1 जुलाई को अनंतपुर आने पर सहमति जताई है।

उन्होंने यह भी बताया कि आंध्र प्रदेश में मजदूरों की पहचान के लिए फेशियल रिकग्निशन सिस्टम शुरू किया गया है। इसकी जानकारी भी उन्होंने केंद्रीय मंत्री को दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

Tags