
नई दिल्ली, 17 जून (हि.स.)। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए थे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान खरीदारी होती रही। वहीं एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है।
अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान टेक्नोलॉजी स्टॉक्स में आई गिरावट के कारण दबाव बना रहा। इस दबाव की वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 328.64 अंक यानी 0.64 प्रतिशत बढ़ कर 51,999.67 के स्तर पर पहुंच गया। इसके विपरीत एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 0.57 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,511.35 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 307.60 अंक यानी 1.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26,376.34 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.11 प्रतिशत की मजबूती के साथ 52,055.84 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।
यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान तेजी का माहौल बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.61 प्रतिशत की तेजी के साथ 10,494.21 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.75 प्रतिशत उछल कर 8,447.27 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,910.41 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। एशिया के नौ बाजार में से पांच के सूचकांक कमजोरी के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि चार सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में बने हुए हैं। गिफ्ट निफ्टी 0.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,074 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 0.69 प्रतिशत की छलांग लगा कर 8,786.97 अंक के स्तर पर आ गया है। स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स में आज सबसे अधिक तेजी आई है। फिलहाल यह सूचकांक 1.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,183.75 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि निक्केई इंडेक्स 519.50 अंक यानी 0.75 प्रतिशत की मजबूती के साथ 69,924 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।
दूसरी ओर, हैंग सेंग इंडेक्स 0.33 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,414 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,582.39 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। ताइवान वेटेड इंडेक्स अभी तक के कारोबार में 356.69 अंक यानी 0.78 प्रतिशत फिसल कर 45,452.50 अंक के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.18 प्रतिशत टूट कर 6,243.41 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.18 प्रतिशत लुढ़क कर 4,084.54 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / योगिता पाठक