मप्रः इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन 20 जून को, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल होंगे शामिल

युगवार्ता    17-Jun-2026
Total Views |
मंत्री सिलावट ने कलेक्टर के साथ कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा


मंत्री सिलावट ने कलेक्टर के साथ कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा


मंत्री सिलावट ने कलेक्टर के साथ कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा


- मंत्री सिलावट ने कलेक्टर के साथ कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

इंदौर, 17 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के चन्द्रावतीगंज में आगामी 20 जून को इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन होगा। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर विशेष रूप से शामिल होंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी उपस्थित रहेंगे।

भूमिपूजन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बुधवार को जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने कार्यक्रम स्थल सागर गार्डन, चन्द्रावतीगंज पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के दल के साथ कार्यक्रम स्थल का विस्तृत जायजा लिया तथा विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान मंच व्यवस्था, पार्किंग, यातायात प्रबंधन, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, सुरक्षा, बैठक व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। मंत्री सिलावट ने कहा कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां निर्धारित समयसीमा में पूर्ण की जाएं तथा आगंतुकों एवं आमजन की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर समुचित सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि कार्यक्रम का सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन हो सके। साथ ही विभिन्न विभागों के बीच समन्वय बनाकर सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के निर्देश भी दिए गए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Tags