'वेलकम टू द जंगल' का धमाकेदार गाना 'दीवाने हैं' रिलीज

युगवार्ता    18-Jun-2026
Total Views |
वेलकम टू द जंगल - फोटो सोर्स एक्स


अभिनेता अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' से एक और नया गाना 'दीवाने हैं' रिलीज कर दिया गया है। यह गाना फिल्म के उन चुनिंदा ट्रैक्स में शामिल है, जिसमें पूरी स्टारकास्ट एक साथ उत्सव और मस्ती के माहौल में नजर आ रही है। गाने की रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है।

गाने की सबसे खास बात यह रही कि इसमें अक्षय कुमार के साथ अभिनेत्री रवीना टंडन भी लंबे समय बाद स्क्रीन पर साथ नजर आईं। दोनों को एक साथ डांस करते और जश्न मनाते देखना दर्शकों के लिए नॉस्टैल्जिया से भरा पल साबित हुआ। इससे पहले दोनों आखिरी बार वर्ष 2004 में फिल्म 'पुलिस फोर्स: एन इनसाइड स्टोरी' में साथ दिखाई दिए थे।

'दीवाने हैं' गाने को अमृता फडणवीस और आनंद राज आनंद ने अपनी आवाज दी है। संगीत विक्रम नागी ने तैयार किया है, जबकि बोल और कंपोजिशन की जिम्मेदारी आनंद राज आनंद ने संभाली है। गाना अपनी ऊर्जावान धुन और उत्सव भरे माहौल के कारण दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर रहा है। निर्देशक अहमद खान के निर्देशन में बनी यह मल्टीस्टारर फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी और अरशद वारसी समेत कई बड़े सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Tags